HomeHimachalSirmaurसिरमौर: रूण नदी में फंसे बुजुर्ग का सेना के हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू,...

सिरमौर: रूण नदी में फंसे बुजुर्ग का सेना के हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू, दूसरे व्यक्ति को बचाने के लिए अभियान जारी

बर्मा पापड़ी पंचायत में रूण नदी के तेज बहाव के बीच पिछले कई घंटों से फंसे बुजुर्ग को आखिरकार सेना के हेलिकॉप्टर की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।

नाहन : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन विकास खंड की बर्मा पापड़ी पंचायत में रूण नदी के तेज बहाव के बीच पिछले कई घंटों से फंसे बुजुर्ग को आखिरकार सेना के हेलिकॉप्टर की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।

हालांकि, बुजुर्ग को बचाने के प्रयास में नदी में उतरा एक अन्य व्यक्ति खुद तेज बहाव के बीच फंसा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह जलशक्ति विभाग का कर्मचारी है। अब उसे सुरक्षित निकालने के लिए सेना का हेलिकॉप्टर दोबारा मौके पर पहुंचेगा।

मूसलाधार बारिश के कारण मंगलवार को रूण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया था। इसी दौरान एक बुजुर्ग नदी के बीच फंस गया। सूचना मिलते ही प्रशासन, दमकल विभाग और राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गए। तेज बहाव के कारण जमीन के रास्ते बुजुर्ग तक पहुंचना बेहद मुश्किल था। बचाव दल ने ड्रोन की मदद से भी रेस्क्यू की कोशिश की, लेकिन परिस्थितियां लगातार चुनौतीपूर्ण बनी रहीं।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब में MSME के लिए सजा कारोबार बढ़ाने का मंच, मार्केट, फाइनेंस और GeM पर हुई चर्चा

इसके बाद सेना की मदद ली गई। अंधेरे के बीच आर्मी का रेस्क्यू दल हेलिकॉप्टर के साथ मौके पर पहुंचा और बुजुर्ग को सुरक्षित निकालने का अभियान चलाया। आखिरकार हेलिकॉप्टर की मदद से बुजुर्ग को नदी के बीच से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बता दें कि बुजुर्ग के रेस्क्यू के दौरान उसे बचाने के लिए नदी में उतरा एक व्यक्ति तेज बहाव के बीच फंस गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति जलशक्ति विभाग का कर्मचारी बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग को छोड़ने के बाद सेना का हेलिकॉप्टर दोबारा मौके पर पहुंचेगा और जलशक्ति विभाग के कर्मचारी को रेस्क्यू करने का प्रयास किया जाएगा। अंधेरा बढ़ने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में पहले से ही मुश्किलें आ रही हैं। नदी का तेज बहाव और कम रोशनी बचाव दल के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:  निहोग स्कूल के 72 बच्चों के लिए श्री सत्य साई सेवा समिति ने बनाया खास दिन, नन्हें चेहरों पर आई मुस्कान

मौके पर एसडीएम नाहन राजीव संख्यान मौजूद हैं और पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। सेना का रेस्क्यू दल, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें भी मौके पर डटी हुई हैं।

स्थानीय जानकारी के अनुसार नदी में सबसे पहले फंसे बुजुर्ग का नाम बनवारी दास बताया गया था, हालांकि प्रशासन की ओर से उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। बुजुर्ग के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद अब दूसरे व्यक्ति को निकालने के लिए अभियान जारी है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर: किसान परिवार के भाई-बहन की बड़ी कामयाबी, एक साथ UGC-NET परीक्षा पास कर लहराया परचम
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More