HomeHimachalSirmaur23 को सिरमौर आ रहे CM सुक्खू, इन विकास परियोजनाओं का करेंगे...

23 को सिरमौर आ रहे CM सुक्खू, इन विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण, जनसभा भी करेंगे संबोधित

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 23 सितंबर, 2026 को सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।

नाहन : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 23 सितंबर, 2026 को सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।

जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री रेणुकाजी तहसील के माईना बाग में पूर्व विधायक स्वर्गीय डॉ. प्रेम सिंह की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के उपरांत स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का दौरा एवं निरीक्षण करेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री चाड़ना घाटी-लोधिया सड़क मार्ग, ददाहू-बिरला सड़क, नौहराधार स्थित नए बस स्टैंड तथा तहसील कार्यालय भवन की आधारशिला रखेंगे।

इसके साथ साथ मुख्यमंत्री सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहराधार तथा नौहराधार-चूड़धार सड़क मार्ग का लोकार्पण करेंगे तथा चाड़ना-गुड़गधार सड़क, चाड़ना तथा ग्राम पंचायत चाड़ना के अन्य ग्रामीणों के लिए उठाऊ जल आपूर्ति (एलडब्ल्यूएसएस) योजना का लोकार्पण तथा ग्राम पंचायत सांगना सताहन के गांवों के लिए सामूहिक जल आपूर्ति योजना (जीडब्ल्यूएसएस) का उद्घाटन भी करेंगे।

ये भी पढ़ें:  CM सुक्खू ने 4,967 लाभार्थियों को बांटी 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता, 80 करोड़ की संपत्ति दान करने वाले डॉ. कंवर भी सम्मानित

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More