होमRashifalAaj Ka Rashifal 6 Oct 2026: सपना होगा सच, धन लाभ के...

Aaj Ka Rashifal 6 Oct 2026: सपना होगा सच, धन लाभ के योग, किसी का टूटेगा भरोसा; जानें अपनी राशि

दिन धन, रिश्तों, कामकाज और यात्राओं के अलग-अलग संकेत लेकर आया है।

  • दिन धन, रिश्तों, कामकाज और यात्राओं के अलग-अलग संकेत लेकर आया है। किसी के लिए आर्थिक फायदा और प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क के योग हैं, तो कुछ राशियों को खर्च, तनाव और रिश्तों में सावधानी बरतनी होगी।

मेष राशि
आज किसी अज्ञात स्रोत से आपको पैसा मिल सकता है। प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप यात्रा का पूर्ण सुख प्राप्त कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : पीला | उपाय : शरीर पर तांबा या सोना धारण करें।

वृष राशि
अपने उत्साह को काबू में रखें। आज आपका कोई सपना हकीकत में बदल सकता है। धन लाभ होने की पूर्ण संभावना रहेगी। आज आप किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं। यात्राओं का योग बना रहेगा।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : किसी भी बुजुर्ग व्यक्ति का आशीर्वाद लें।

मिथुन राशि
आज कोई अप्रिय घटना आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती है। घर पर काम करते समय सावधानी बरतें। चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप किसी के पचड़े में न पड़ें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : हरा | उपाय : आज दिन के समय भोजन में नमक न खाएं।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: क्या कहता है आपका भाग्य, मेष से मीन तक जानें अपनी राशि का हाल और अपनाएं ये अचूक उपाय

कर्क राशि
बीते कुछ दिनों में आपने जो धन निवेश किया था, उससे आज अच्छा-खासा फायदा मिल सकता है। दूर-दराज से कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। प्रेम प्रसंग में आज आपको धोखा मिल सकता है।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : स्लेटी | उपाय : पारिवारिक सुख के लिए नहाने के पानी में कुशा डालें।

सिंह राशि
कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा बना सकते हैं। हालांकि आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शरीर के किसी अंग में दर्द हो सकता है। खान-पान की चीजों पर संयम बरतें। आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : सफेद रंग की चीजों का दान करें।

कन्या राशि
आज नकारात्मक ऊर्जा को अपने ऊपर हावी न होने दें। आज आप किसी को तोहफा दे सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप अपने आत्मविश्वास के कारण कई बड़ी परेशानियों से बाहर निकल सकते हैं। आज कोई आपके भरोसे को भी तोड़ सकता है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : हल्दी | उपाय : आज कच्ची हल्दी को चलते पानी में विसर्जित करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 16 Sept 2026: इन राशियों को रहना होगा अलर्ट, छोटी बात बिगाड़ सकती है मामला, पढ़ें राशिफल

तुला राशि
आज आप अपना आपा खो सकते हैं। पारिवारिक झगड़े उत्पन्न हो सकते हैं। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह की यात्रा करनी पड़ सकती है। शाम के समय विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : आज शिवलिंग पर काला धतूरा चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि
आपके चेहरे पर मुस्कान रहेगी। जरूरत से ज्यादा धन खर्च हो सकता है। आज आपसे कोई आर्थिक मदद की मांग कर सकता है। विलास की सामग्री पर धन खर्च होने की संभावना रहेगी। व्यावसायिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : नारंगी | उपाय : आज अपनी जेब में हरे रंग का रुमाल इस्तेमाल करें।

धनु राशि
व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। स्वास्थ्य में विकार उत्पन्न हो सकता है। आज आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। जल्दबाजी में आज कोई कार्य न करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : हल्का हरा | उपाय : आज के दिन भैरव की उपासना करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: आज क्या कहता है आपका किस्मत कनेक्शन, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

मकर राशि
खुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएं। मानसिक शांति के लिए आपकी खाली बैठने की आदत परेशानी का कारण बन सकती है। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में इजाफा होगा। दूसरों को राजी करने की आपकी प्रतिभा आपको काफी फायदा पहुंचाएगी। छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : हल्का काला | उपाय : कुमारी कन्याओं की सेवा करें।

कुंभ राशि
कार्यक्षेत्र से आज आप जल्दी निकलने का प्रयास कर सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जरिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। दांपत्य जीवन में मनमुटाव रह सकता है। घर की जरूरतों पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : सफेद रंग की चीजों का दान करें।

मीन राशि
आज आप बेहतर स्वास्थ्य का आनंद प्राप्त करेंगे। धन आगमन की संभावना रहेगी। किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक मेलजोल बना रहेगा। मान-सम्मान में इजाफा होगा। आज आप कई आर्थिक परेशानियों से बाहर निकल पाएंगे।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : गुलाबी | उपाय : तुलसी के पौधे पर देसी घी का दीपक जलाएं।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More