नाहन : लीवर की बीमारी से जूझ रहे सिरमौर के एक मरीज की हालत उस समय गंभीर हो गई, जब खून की कमी के चलते उसे तत्काल रक्त की आवश्यकता पड़ी।
मरीज PGI चंडीगढ़ में उपचाराधीन था और परिजनों को रक्त की तलाश थी। इसी बीच मदद की सूचना सिरमौर पहुंची और चंडीगढ़ में मौजूद एक रक्तदाता बिना समय गंवाए PGI पहुंच गया।
रेणुकाजी तहसील के खाला क्यार गांव निवासी एक मरीज के लिए O पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता की सूचना ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी सिरमौर को मिली थी। सूचना मिलते ही सोसाइटी के सदस्य रमन सोढ़ी ने PGI पहुंचकर रक्तदान किया। उनके समय पर किए गए रक्तदान से मरीज को उपचार के दौरान आवश्यकतानुसार रक्त मिल सका।
नाहन निवासी रमन सोढ़ी चंडीगढ़ पुलिस में आरक्षी के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। वह ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी के सक्रिय सदस्य हैं और पहले भी कई बार रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद कर चुके हैं।
सोसाइटी के संस्थापक ईशान राव ने बताया कि सिरमौर के किसी मरीज को मदद की आवश्यकता होने पर रमन सोढ़ी हमेशा आगे रहते हैं और सेवा के लिए दिन-रात तैयार रहते हैं।
उन्होंने बताया कि बुधवार को ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी सिरमौर के सदस्य रमन सोढ़ी ने पीजीआई चंडीगढ़ में O पॉजिटिव रक्तदान किया।
सोसाइटी को सूचना मिली थी कि रेणुकाजी क्षेत्र के खालाक्यार के एक मरीज को अत्यंत आपातकाल की स्थिति में रक्त की आवश्यकता है। मरीज लीवर की बीमारी से ग्रस्त है।
मरीज में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम थी। जैसे ही पुलिस जवान रमन से बात की गई उन्होंने तुरंत पीजीआई पहुंच कर रक्तदान किया और मरीज को जीवनदान दिया।
उन्होंने बताया कि वह कई बार रक्तदान कर अनेकों जीवन बचा चुके हैं। वह नाहन के रहने वाले हैं। चंडीगढ़ पुलिस में आरक्षी के पद पर अपनी सेवा दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि एक रक्तदाता का समय पर आगे आना किसी परिवार के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने और नशे के खिलाफ एकजुट होकर प्रयास करने की अपील की।
