होमRashifalAaj Ka Rashifal 19 Nov 2026: एक तरफ धन की वापसी, दूसरी...

Aaj Ka Rashifal 19 Nov 2026: एक तरफ धन की वापसी, दूसरी ओर बदनामी का डर; आज इन राशियों के साथ क्या होने वाला है?

रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में लापरवाही भारी पड़ सकती है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

  • दिन आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने का है। निवेश से दूरी बनाना बेहतर रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में लापरवाही भारी पड़ सकती है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

मेष राशि
आज धैर्य बनाए रखना आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा। समझदारी से लिए गए फैसले ही सफलता दिला सकते हैं। किसी भी प्रकार का निवेश करने से बचें। परिवार पर अपना दबदबा बनाने की कोशिश न करें। एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे। करीबी लोगों को भी नजरअंदाज कर सकते हैं।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : लाल | उपाय : हनुमान जी की उपासना करें।

वृष राशि
आज व्यस्त दिनचर्या के साथ बढ़ते खर्च आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं। घर पर कुछ अनचाहे मेहमान आ सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। विरोधी आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार में मतभेद भी उभर सकते हैं।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : काला | उपाय : सफेद-काले तिल और सतनाजा किसी धार्मिक स्थान पर दान करें।

मिथुन राशि
आज धन आगमन में रुकावटें आ सकती हैं। कामकाज की लापरवाही और पारिवारिक जिम्मेदारियों की अनदेखी परेशानी बढ़ा सकती है। दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन होने की संभावना है। शाम को परिवार के साथ तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : पीला | उपाय :  मंदिर जाकर भगवान में आशीर्वाद लें।

ये भी पढ़ें:  महादेव के जयकारों के बीच कांवड़ियों से मिले बिंदल, पौड़ीवाला शिव मंदिर के पास मैनथपल कांवड़ दल का किया स्वागत

कर्क राशि
आज कामकाज का दबाव आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन ला सकता है। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। दोस्तों की बातों में आकर कोई फैसला न लें। व्यर्थ के खर्च बढ़ने की आशंका है। सौंदर्य प्रसाधनों और विलासिता की वस्तुओं पर जरूरत से ज्यादा धन खर्च करने से बचें।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : सिल्वर | उपाय : श्री गणपति जी की उपासना करें।

सिंह राशि
आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। धार्मिक उत्सव में शामिल होने और परिवार के साथ घूमने-फिरने का मौका मिल सकता है। धन आगमन के योग हैं। अच्छे भोजन का आनंद भी मिलेगा। गलत संगति में पड़ने से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : लाल | उपाय : सूर्य उपासना करें।

कन्या राशि
आज आप काम से जल्दी निकलने का प्रयास कर सकते हैं। व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने से अचानक खर्च सामने आ सकता है। यात्रा के दौरान चोट लगने का भय रहेगा। आर्थिक स्थिति पर विशेष ध्यान दें।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : सिल्वर | उपाय : अपने इष्ट देव की पूजा करें।

तुला राशि
आज कामकाज में की गई छोटी-सी लापरवाही बड़ा आर्थिक नुकसान करा सकती है। विरोधियों से सतर्क रहें और दूसरों की आलोचना करने से बचें। आर्थिक हानि की आशंका है। चोट लगने का भय भी बना रहेगा। विलासिता की वस्तुओं पर खर्च बढ़ सकता है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : लाल | उपाय : आज किसी धार्मिक स्थान पर ध्वजा चढ़ाएं।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: किसी के हाथ आएगा रुका पैसा, किसी की जेब खाली करा सकती हैं छोटी-छोटी गलतियां... पढ़ें पूरा राशिफल

वृश्चिक राशि
तनाव के बावजूद आज सेहत अच्छी रह सकती है। आर्थिक लाभ के साथ रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। किसी पसंदीदा व्यक्ति से मुलाकात दिन को खास बना सकती है। बातचीत के दौरान अपने शब्दों पर ध्यान रखें।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : कॉफी | उपाय : गरीबों या छोटी कन्याओं को चॉकलेट वितरित करें।

धनु राशि
आज छोटी-सी अनबन भी बड़े झगड़े का रूप ले सकती है। आर्थिक नुकसान की आशंका है। लोग आपसे पैसों की मांग कर सकते हैं। आर्थिक हालात बिगड़ने की संभावना रहेगी। दांपत्य जीवन में भी तनाव हो सकता है। सोच-समझकर ही कोई कदम उठाएं।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : नीला | उपाय : एक नारियल सिर के ऊपर से घुमाकर चलते पानी में विसर्जित करें।

मकर राशि
आज घर की जरूरतों पर अच्छा-खासा धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ खरीदारी का कार्यक्रम बन सकता है। खानपान पर नियंत्रण रखें और व्यवसाय को नजरअंदाज न करें। शाम को किसी धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। व्यर्थ के कामों में उलझने से समय बर्बाद हो सकता है।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : लाल | उपाय : सूर्य उपासना करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 6 Oct 2026: सपना होगा सच, धन लाभ के योग, किसी का टूटेगा भरोसा; जानें अपनी राशि

कुंभ राशि
आज व्यवसाय से अच्छी आमदनी होने के योग हैं। रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है। कामकाज के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। परिवार के साथ घूमने का मौका मिलेगा। जरूरत से ज्यादा खर्च बजट बिगाड़ सकता है। दिन का अधिकतर समय घर पर बिताने की संभावना है।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : धार्मिक स्थल पर सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें।

मीन राशि
आज आपको कोई अहम फैसला लेना पड़ सकता है। पारिवारिक परिस्थितियों के चलते मानसिक तनाव बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन में भी खटास आने की आशंका है। दोस्तों के साथ पार्टी का कार्यक्रम बन सकता है। किसी विवाद या बदनामी से जुड़े मामले में उलझने से बचें। महिलाओं से जुड़े मामलों में विशेष सतर्कता रखें।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : चितकबरा | उपाय : शंकर जी पर आज जल चढ़ाएं।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More