HomeHimachalSirmaurजमटा-बिरला सड़क पर वाहनों की आवाजाही पर रोक, इन वैकल्पिक मार्गों पर...

जमटा-बिरला सड़क पर वाहनों की आवाजाही पर रोक, इन वैकल्पिक मार्गों पर यातायात डायवर्ट, आदेश जारी

नाहन : विधानसभा क्षेत्र नाहन के अंतर्गत आने वाली जमटा-बिरला सड़क पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लग गई है. इस संबंध में जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया है.

जिला दंडाधिकारी एवं डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने इस सड़क के अपग्रेडेशन कार्य के चलते यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट करने के आदेश जारी किए हैं.

उन्होंने बताया कि सड़क के कार्य के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की सिफारिशों को ध्यान में रखते हुए और आम जनता को असुविधा न हो, इसके लिए 8 अप्रैल से 20 अप्रैल 2025 तक आपातकालीन मामलों/वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई है.

ये भी पढ़ें:  छेड़छाड़-किडनैपिंग मामला : आरोपी डायरेक्टर को जांच में शामिल होने का नोटिस जारी, फिलहाल फरार

इसके चलते पंजाहल-मलगांव, जैंथल घाट-ददाहू, जैंथल घाट-नाहन वाया धगेडा-रामाधौन (बायें ओर) मार्गों से यातायात की आवाजाही होगी.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More