HomeHimachalSirmaurनाहन में इन शिक्षकों को सम्मान से नवाजा, रोटरी संगिनी और रोटरी...

नाहन में इन शिक्षकों को सम्मान से नवाजा, रोटरी संगिनी और रोटरी क्लब ने किया संयुक्त आयोजन

रोटरी क्लब नाहन संगिनी की अध्यक्ष सोना चंदेल ने कहा कि माता-पिता के बाद अध्यापक ही होते हैं जो बच्चों के जीवन को संवारने और उन्हें सही रास्ता दिखाने का काम करते हैं।

नाहन : रोटरी क्लब नाहन संगिनी और रोटरी क्लब ने बुधवार को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर एक संयुक्त आयोजन किया, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 15 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने सभी शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें युवा पीढ़ी को सही दिशा दिखाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि आजकल कुछ बच्चे गलत राह पर जा रहे हैं और ऐसे में शिक्षकों का मार्गदर्शन उनके भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर पुलिस की पंजाब में दबिश, चिट्टे का सप्लायर गिरफ्तार, ऐसे दिया कार्रवाई को अंजाम

इस अवसर पर आरटीओ सिरमौर एवं रोटरी क्लब नाहन संगिनी की अध्यक्ष सोना चंदेल ने कहा कि माता-पिता के बाद अध्यापक ही होते हैं जो बच्चों के जीवन को संवारने और उन्हें सही रास्ता दिखाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी बच्चे का भविष्य कैसा होगा, यह काफी हद तक हमारे शिक्षकों पर निर्भर करता है।

ये शिक्षक हुए सम्मानित
इस मौके पर एवीएन स्कूल नाहन से के.के. चंदोला, माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग से रिजी, हाई स्कूल कैंट नाहन से सीमां, न्यू ईरा पब्लिक स्कूल से शाहिना आलम, एसवीएन से कुंदन ठाकुर और आर्मी स्कूल से दिव्या भारद्वाज को सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें:  कभी रणजी के मैदान पर गेंद से देती थी बल्लेबाजों को चकमा, मंजिल छूटी पर नहीं छोड़ा हौसला, अब बिजली बोर्ड की बेटी

इसके अतिरिक्त बीआरसी से पवन शर्मा, रिटायर्ड सीएचटी नरेंद्र सिंह मोहिल, नर्सिंग कॉलेज नाहन से रेखा डोगरा, पारंगत स्कूल से तनवी नरूला, कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल नाहन से सिस्टर उदय, अरिहंत से देवेंद्र साहनी, हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग से पी. राजलक्ष्मी और ब्वॉयज स्कूल नाहन से आर.के. चौहान को भी उनके सराहनीय योगदान के लिए नवाजा गया।

इस मौके पर रोटरी क्लब नाहन संगिनी सचिव रमा रैतका, रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष मनीष जैन और सचिव भविष्य गौतम भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  5 सितंबर नहीं, इस बार सरकारी स्कूलों में 30 अगस्त को होगा 'मेगा शिक्षा संवाद'
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More