HomeHimachalHamirpurहमीरपुर में 20 मई को होंगे ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग,...

हमीरपुर में 20 मई को होंगे ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग, जानें पूरा शेड्यूल

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय हमीरपुर और एसडीएम कार्यालय हमीरपुर के अंतर्गत वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट की तिथि 20 मई को निर्धारित की गई है।

हमीरपुर : क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय हमीरपुर और एसडीएम कार्यालय हमीरपुर के अंतर्गत वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट की तिथि 20 मई को निर्धारित की गई है।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजीव ठाकुर ने बताया कि हमीरपुर में 20 मई को सुबह साढे़ 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक वाहनों की पासिंग होगी और दोपहर बाद ढाई बजे से शाम 5 बजे तक ड्राइविंग टेस्ट होंगे। उन्होंने संबंधित वाहनों के मालिकों और ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों से 20 मई को निर्धारित समय पर उपस्थित होने की अपील की है।

ये भी पढ़ें:  कैसा मेडिकल कॉलेज, एक्सरे हो रहे न अल्ट्रासाउंड, भटक रहे मरीज, अव्यवस्था का आलम

Latest Articles

Explore More