HomeHimachalShimlaउमंग फाउंडेशन ने दिवंगत नर्स सीमा सरस्वती को रक्तदान कर दी श्रद्धांजलि,...

उमंग फाउंडेशन ने दिवंगत नर्स सीमा सरस्वती को रक्तदान कर दी श्रद्धांजलि, निभाया सामाजिक दायित्व

शिमला : उमंग फाउंडेशन ने मशोबरा में दिवंगत नर्स सिस्टर सीमा सरस्वती की प्रथम पुण्यतिथि पर रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया. इस दौरान 54 लोगों ने रक्तदान कर अपना सामाजिक दायित्व निभाया.

शिविर का उद्घाटन इंडियन नर्सिंग काउंसिल की कार्यकारिणी सदस्य और ट्रेंड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया की उपाध्यक्ष (उत्तर क्षेत्र) ज्योति वालिया ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय चुनाव आयोग की यूथ आईकॉन और दृष्टिबाधित असिस्टेंट प्रोफेसर मुस्कान नेगी ने की.

रक्तदान शिविर के संयोजक विनोद योगाचार्य और उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय श्रीवास्तव ने बताया कि निस्वार्थ सेवा के लिए प्रसिद्ध सिस्टर सीमा सरस्वती आईजीएमसी अस्पताल में कार्यरत थीं. पिछले साल 20 अप्रैल को मशोबरा में बस की टक्कर लगने से उनका निधन हो गया था.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर अग्निकांड पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन

ज्योति वालिया ने कहा कि सीमा सरस्वती की सेवा भावना से मरीज प्रभावित हुए बिना नहीं रहते थे. ऐसी शख्सियत को रक्तदान के माध्यम से श्रद्धांजलि देना सराहनीय कार्य है. मुस्कान नेगी ने बताया कि वह स्वयं रक्तदान करती हैं और इससे बड़ा पुण्य का कोई और कार्य नहीं होता.

रक्तदान करने वालों में महिलाओं की संख्या काफी अधिक रही. इनमें नगर निगम पार्षद विशाखा मोदी, अनीता शर्मा, मोनिका सूद, हिना मोदी, निधि वर्मा, शिवानी सूद, रीना ठाकुर, वंदना सरस्वती और रूपा शामिल थीं.

इस मौके पर सीमा सरस्वती के पिता धर्मपाल सरस्वती और भाई संजय सरस्वती ने उमंग फाउंडेशन और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया.

ये भी पढ़ें:  HAS अधिकारियों ने नालदेहरा के हिमईरा भवन का किया दौरा, 1540 महिलाएं बनीं लखपति

रक्तदान शिविर के संचालन में डॉ. उषा ठाकुर, डॉ. पूनम नेगी, मुकेश कुमार, सतीश तोमर, ललित शर्मा, शिवानी अत्री, नेहा चौहान और अमित अत्री ने सहयोग किया.

आईजीएमसी ब्लड बैंक की टीम ने डॉ. सैवी धौटा के नेतृत्व में रक्त संग्रह किया. शिविर के आयोजन में मशोबरा की सनातन धर्म सभा और व्यापार मंडल ने भी सहयोग दिया.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More