होमHimachalSirmaurNDRF के बाद स्निफर डॉग से बच्ची की तलाश; पांच दिन से...

NDRF के बाद स्निफर डॉग से बच्ची की तलाश; पांच दिन से लापता है मासूम… खड्ड का बहाव मोड़ने के बाद भी सुराग नहीं

संगड़ाह उपमंडल की लानाचेता पंचायत के घेवना गांव से लापता चार वर्षीय आर्या की तलाश पांचवें दिन भी जारी रही।

संगड़ाह : जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल की लानाचेता पंचायत के घेवना गांव से लापता चार वर्षीय आर्या की तलाश पांचवें दिन भी जारी रही। फिलहाल बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। NDRF टीम के दो दिन के तलाशी अभियान के बाद गुरूवार को पुलिस के स्निफर डॉग की मदद से बच्ची को तलाशा गया। घटनास्थल पर एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ भी मौजूद रहे।

बच्ची की तलाश में गत रविवार से 200 से अधिक ग्रामीण जुटे हुए हैं। NDRF टीम ने मंगलवार और बुधवार को इलाके में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। SHO संगड़ाह की मौजूदगी में स्थानीय रेस्क्यू टीम ने JCB मशीन की मदद से बच्ची के घर के साथ लगती खड्ड के पानी का बहाव दूसरी ओर मोड़कर भी तलाश की, लेकिन आर्या का पता नहीं चल सका। क्षेत्र में आर्या की सलामती के लिए दुआएं मांगी जा रही हैं।

ये भी पढ़ें:  सोशल मीडिया अकाउंट पर हथियार का प्रदर्शन करना पड़ा भारी, पुलिस ने तुरंत लिया संज्ञान, आर्म्स एक्ट में केस

पंचायत प्रधान सुनील ठाकुर ने बताया कि गुरूवार को पुलिस के खोजी कुत्ते के साथ भी ग्रामीणों ने इलाके में बच्ची की तलाश की। ग्रामीणों के अनुसार आर्या उस समय लापता हुई, जब उसके माता-पिता खेत में काम करने गए थे। उस दौरान वह अपने एक भाई और एक बहन के साथ मोबाइल देख रही थी। इसके बाद से परिजन और ग्रामीण लगातार बच्ची की तलाश में जुटे हैं।

बता दें कि सिरमौर में स्थानीय युवाओं ने ऐसी मुश्किल परिस्थितियों में पहले भी अपने स्तर पर तलाशी अभियान चलाए हैं और उम्मीद की जा रही है कि बच्ची का भी जल्द सुराग लगेगा। संगड़ाह उपमंडल के चूड़धार जंगल में 14 दिन से लापता पंचकूला निवासी 28 वर्षीय अक्षय साहनी का शव 10 मार्च 2025 को तीन स्थानीय युवाओं ने तलाश कर निकाला था। उस समय SDRF टीम और प्रशासन की ओर से लाए गए पर्वतारोहियों द्वारा भी तलाश की गई थी, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप जीप, चालक ने गाड़ी से कूदकर बचाई अपनी जान
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More