HomeHimachalSolanबाइक से हो रही थी अफीम की तस्करी, SIU ने नाकाबंदी कर...

बाइक से हो रही थी अफीम की तस्करी, SIU ने नाकाबंदी कर दबोचे ये शख्स, वाहन भी जब्त

पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 485 ग्राम अफीम बरामद हुई।

सोलन : जिला सोलन के उपमंडल दाड़लाघाट में विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) की टीम ने गुप्त सूचना के आधार दो युवकों को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गत रात को वाहनों की तलाशी के दौरान अमल में लाई गई।

पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 485 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों की पहचान मुकेश कुमार (31) निवासी गांव सोहरी, डाकघर सिकरोहा, तहसील सदर बिलासपुर, जिला बिलासपुर (हि.प्र.) और गौरव (29) निवासी गुगामाड़ी मंदिर, कालका, तहसील कालका, जिला पंचकुला (हरियाणा) के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें:  नगर निकायों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव में विधायक को वोट डालने का अधिकार देने पर हाईकोर्ट की रोक

एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ थाना अर्की में ND&PS एक्ट की धारा 18 और 29 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनका किसी बड़े नेटवर्क या अन्य आपराधिक गतिविधियों से कोई संबंध तो नहीं है। मामले की हर एंगल से गहन जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड परिवहन की बस में सवार युवक चिट्टे के साथ दबोचा, SIU टीम की बड़ी कार्रवाई
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More