HomeHimachalSirmaurनामांकन भरे, फिर पीछे हटे उम्मीदवार… संगड़ाह ग्रामीण समेत सिरमौर की इन...

नामांकन भरे, फिर पीछे हटे उम्मीदवार… संगड़ाह ग्रामीण समेत सिरमौर की इन पंचायतों में निर्विरोध चुने सभी जनप्रतिनिधि

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच सिरमौर जिला की कई पंचायतों ने आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की मिसाल पेश की है। नामांकन वापसी के अंतिम दिन जिले की कई पंचायतों ने सर्वसम्मति बनाकर पूरा पैनल चुन लिया।

संगड़ाह/राजगढ़ : हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच सिरमौर जिला की कई पंचायतों ने आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की मिसाल पेश की है। नामांकन वापसी के अंतिम दिन जिले की कई पंचायतों ने सर्वसम्मति बनाकर पूरा पैनल चुन लिया।

शुक्रवार को विकास खंड संगड़ाह की ग्राम पंचायत संगड़ाह ग्रामीण और विकास खंड राजगढ़ की ग्राम पंचायत काथली भरण, नेहरटी बघोट और शाडिया पंचायतों में प्रधान सहित सभी जन प्रतिनिधि सर्वसम्मति से चुन लिए गए हैं।

संगड़ाह ग्रामीण पंचायत में शुक्रवार को आयोजित ग्रामीणों की बैठक में प्रधान पद को लेकर आम सहमति बनी। इसके बाद प्रधान पद के उम्मीदवार शर्मा नंद, सतपाल, सुरेंद्र सिंह और रघुवीर ने अपने नामांकन वापस ले लिए और तपेंद्र सिंह को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया।

ओम प्रकाश को उपप्रधान बनाया गया, जबकि कमल, प्रियंका, रणदीप सिंह, किरण और ललिता निर्विरोध वार्ड सदस्य चुने गए। क्षेत्र से सुखदेव शर्मा पहले ही एकमात्र नामांकन दाखिल होने के चलते पंचायत समिति सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

उधर, विकास खंड राजगढ़ की ग्राम पंचायत काथली भरण ने भी पंचायत चुनाव में सामाजिक सौहार्द और एकता की अनोखी मिसाल पेश की। यहां प्रधान पद के लिए 16 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे, लेकिन पंचायत के बुजुर्गों, युवाओं और गणमान्य लोगों की बैठकों के बाद सभी प्रत्याशियों ने आपसी सहमति से अपने नामांकन वापस लेने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में आधी रात गहरी खाई में गिरी कार, 2 लोगों की मौत, 2 घायल

इसके बाद भानु चौधरी को सर्वसम्मति से प्रधान और चुन्नीलाल को उपप्रधान चुना गया। वहीं प्रवीण, निरीक्षा, प्रियंका, सरिता और अशोक अलग-अलग वार्डों से निर्विरोध वार्ड सदस्य चुने गए।

दोनों पंचायतों के ग्रामीणों ने कहा कि चुनावी टकराव से अधिक जरूरी गांव का विकास और सामाजिक भाईचारा है। इसी सोच के साथ सर्वसम्मति का रास्ता अपनाया गया, ताकि पंचायतों में बिना विवाद विकास कार्यों को गति मिल सके।

निर्विरोध चुने गए प्रतिनिधियों ने पंचायतवासियों का आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि गांव के विकास, पारदर्शिता और सभी वर्गों को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। दोनों पंचायतों की यह पहल अब क्षेत्रभर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

वहीं नेहरटी बघोट पंचायत के पूर्व प्रधान अजय शर्मा ने बताया कि नेहरटी बघोट पंचायत का पूरा पैनल चुनने के साथ-साथ बीडीसी सदस्य सरिता देवी को भी निर्विरोध चुन लिया गया है। नेहरटी बघोट पंचायत प्रधान सुमन देवी पत्नी अनिल कुमार, उपप्रधान राजीव कुमार पुत्र खजान सिंह, वार्ड नंबर-1 तीर गनोह से काजल, वार्ड नंबर-2 पंडिया हचड़ से सीमा, वार्ड नंबर-3 नेहरटी बघोट-1 से मनीषा, वार्ड नंबर-4 नेहरटी बघोट-2 से राजीव और वार्ड नंबर-5 उलख कलोगा से मुकेश कुमार को सदस्य चुना गया।

ये भी पढ़ें:  महिला विकास प्रोत्साहन योजना- 2013 अवार्ड के लिए 20 जनवरी तक मांगे आवेदन, ये होंगे पात्र

इसी तरह पच्छाद उप मंडल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत शाडिया में प्रधान, उप प्रधान व सभी वार्ड सदस्यों को सर्वसम्मति से चुना गया।

इस पंचायत से प्रधान पद के लिए रीता देवी, उप प्रधान पद के लिए यशपाल, वार्ड सदस्य रितु शर्मा बासु वार्ड नंबर दो, वार्ड नंबर चार से धर्म पाल, वार्ड नंबर तीन से अंजना कुमारी, वार्ड नंबर पांच से जतिन ठाकुर व वार्ड नंबर एक से अंजना निर्विरोध निर्वाचित किए गए।

इस पंचायत में प्रधान पद के लिए तीन, उपप्रधान पद के लिए पांच व वार्ड सदस्यों के लिए एक के अलावा अन्य आवेदन भी भरे गए थे।

ये भी पढ़ें:  14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, विभिन्न मामलों का मौके पर होगा निपटारा

कपिल ठाकुर बने नौहराधार पंचायत के निर्विरोध उपप्रधान
संगड़ाह : सिरमौर जिला के विकास खंड संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली नौहराधार पंचायत में पत्रकार कपिल ठाकुर को निर्विरोध उपप्रधान चुना गया है। पंचायत में सर्वसम्मति बनने के बाद अन्य उम्मीदवारों रणधीर, सुरेंद्र और रिंकू चौहान ने उनके समर्थन में अपने नामांकन वापस ले लिए।

नामांकन वापसी के बाद कपिल ठाकुर के निर्विरोध उपप्रधान चुने जाने पर पंचायत क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और पत्रकारों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि पंचायत की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More