होमHimachalSirmaurपांवटा साहिब में ट्राले की टक्कर से स्कूटी चालक घायल, सीसीटीवी फुटेज...

पांवटा साहिब में ट्राले की टक्कर से स्कूटी चालक घायल, सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया फरार वाहन का नंबर

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक स्कूटी चालक घायल हो गया। पुलिस ने मौके से फरार ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक स्कूटी चालक घायल हो गया। पुलिस ने मौके से फरार ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार राहुल शर्मा निवासी गांव बाग हाबड़ा, तहसील कमरऊ जिला सिरमौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 मई को वह अपने पेट्रोल पंप से कमरे की ओर जा रहा था। जब वह साहिबजादा अजीत सिंह चौक के पास पहुंचा तो रैनबैक्सी चौक की ओर से आ रहे एक ट्राले ने आगे चल रहे स्कूटी चालक को ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें:  दो दिन नहीं आएगा पानी, मंडी शहर के इन इलाकों में 25-26 को पेयजल आपूर्ति होगी प्रभावित

हादसे के तुरंत बाद उन्होंने स्कूटी चालक को देखा, तो वह उनकी पहचान योगराज वालिया के रूप में हुई, जो उनके पेट्रोल पंप पर कैशियर के तौर पर कार्यरत हैं। उनकी स्कूटी का नंबर HP17C-2156 है।

मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में ट्राले का नंबर HR38AJ-8419 सामने आया। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  चरस तस्करी के आरोप में 2 युवक गिरफ्तार, पुलिस ने टैक्सी कार भी की जब्त
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More