बद्दी : पुलिस जिला बद्दी ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 किलो 696 ग्राम अफीम की खेप बरामद की है। मामले में उत्तर प्रदेश के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से नशीले पदार्थ को तोलने में इस्तेमाल होने वाला इलेक्ट्रॉनिक कॉम्पैक्ट स्केल भी बरामद हुआ है।
एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि 14 जून 2026 को पुलिस थाना बद्दी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम सुराज माजरा गुज्जरां स्थित एक इमारत में योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। इस दौरान वहां मौजूद विकास श्रीवास्तव (29) पुत्र सूरजपाल श्रीवास्तव निवासी गांव कोहनी प्रतापपुर, तहसील औला, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) को काबू किया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से तीन पारदर्शी पॉलिथीन लिफाफे बरामद हुए, जिनमें कुल 3 किलो 696 ग्राम अफीम बरामद की गई। इसके अलावा मौके से एक इलेक्ट्रॉनिक कॉम्पैक्ट स्केल भी बरामद किया गया, जिसका इस्तेमाल नशीले पदार्थ को तौलने के लिए किया जाता था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बद्दी में एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ड्रग नेटवर्क के बैकवर्ड लिंकेज खंगाल रही है और इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
- ये भी पढ़ें : स्कूटी का चालान काटने पर भड़का परिवार, पुलिस कर्मी को मारे थप्पड़, गले से पकड़ा, कान से सोने की बाली छीनने का भी आरोप
- ये भी पढ़ें : हरिपुर खोल में इस हालत में मिला लापता व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी
- ये भी पढ़ें : होटल के कमरे में चल रहा था जुए का बड़ा खेल, एक महिला समेत 10 लोग दबोचे; ₹78 हजार की नकदी बरामद
