HomeHimachalSirmaurशिकायत निवारण समिति की बैठक में उद्योग मंत्री का एक्शन मोड, इन...

शिकायत निवारण समिति की बैठक में उद्योग मंत्री का एक्शन मोड, इन कार्यों को लेकर तय की डेडलाइन

उद्योग, संसदीय कार्य व श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने गुरूवार को जिला सिरमौर के नाहन स्थित बचत भवन में आयोजित जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े मामलों की समीक्षा की।

नाहन : उद्योग, संसदीय कार्य व श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने गुरूवार को जिला सिरमौर के नाहन स्थित बचत भवन में आयोजित जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े मामलों की समीक्षा की। बैठक में अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायत वासनी, पाब और शांत सहित आसपास के गांवों में लो-वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए 25 के.वी. क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाना प्रस्तावित है।

उन्होंने कफोटा एवं शिलाई क्षेत्र में ठोस कचरा प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए व्यापक कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने माजरा स्थित स्पोर्ट्स हॉस्टल के रखरखाव एवं मरम्मत कार्य शीघ्र आरंभ करने को कहा। उन्होंने विद्युत विभाग, राजगढ़ मंडल के अंतर्गत धमांदर एवं शालीबाग क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को सुचारु एवं सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। साथ ही धमांदर क्षेत्र की उठाऊ सिंचाई योजना का नियमित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने को कहा। बैठक के दौरान उन्होंने वन अधिकार अधिनियम से संबंधित मामलों सहित अन्य लंबित सामान्य प्रकरणों के शीघ्र एवं प्रभावी निपटारे के लिए आवश्यक समितियों का गठन करने के भी निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  VIDEO : सिरमौर में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, 4 घायल, महिलाओं की मची चीख पुकार, जानें क्या है पूरा मामला

हर्षवर्धन चौहान ने जिला सिरमौर में मानसून के दृष्टिगत की गई तैयारियों की जिला प्रशासन से विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान यदि किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की क्षति या नुकसान होता है, तो उसे तत्काल राहत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को जन शिकायतों के प्रति गंभीर एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण समिति के सरकारी एवं गैर-सरकारी सदस्यों को आपसी समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करते हुए लोगों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना चाहिए।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के संगड़ाह क्षेत्र में पुलिस ने पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 560 पौधे किए बरामद, आरोपी गिरफ्तार

उपायुक्त ने बैठक की अध्यक्षता करने एवं महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान उद्योग मंत्री द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि मानसून के दृष्टिगत सभी विभाग पूरी तरह सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों एवं व्यवस्थाओं को हर समय तैयार रखें, ताकि आम जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक का संचालन अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर.वर्मा ने किया। बैठक में नाहन के विधायक अजय सोलंकी समेत समिति के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  गोरक्षनाथ संस्कृत महाविद्यालय में प्रतियोगिताओं से गूंजा स्वस्थ हृदय और रेबीज से बचाव का संदेश, दिखा भारी उत्साह
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More