HomeHimachalChambaमिंजर मेले से लौट रहे दो युवकों के साथ दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित...

मिंजर मेले से लौट रहे दो युवकों के साथ दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक खड्ड में गिरी, एक लापता

जिला चंबा में मिंजर मेला देखकर घर लौट रहे दो युवकों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में बुरी तरह घायल एक युवक को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि 19 वर्षीय युवक लापता हो गया।

चंबा : हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में मिंजर मेला देखकर घर लौट रहे दो युवकों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में बुरी तरह घायल एक युवक को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि 19 वर्षीय युवक लापता हो गया। पुलिस और प्रशासन की टीमें क्षेत्र में सर्च अभियान चला रही हैं।

जानकारी के अनुसार हादसा रविवार देर रात बालू-साहो लिंक रोड पर पक्काटाला स्थित काली माता मंदिर के समीप हुआ। गांव सरू निवासी सक्षम (19) और शुभम (17) मिंजर मेले से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और शुभम को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं, सक्षम हादसे के बाद से लापता है।

ये भी पढ़ें:  महिषासुर मर्दिनी स्तोत्रम् के शुद्ध पाठ से नन्हीं नितिक्षा ने रचा इतिहास, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम, मंत्री ने दिया सम्मान

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लापता युवक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने बताया कि नदी के मुहाने और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक खोज अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More