HomeRashifalAaj Ka Rashifal 7 August 2026: आपकी राशि के लिए आज का...

Aaj Ka Rashifal 7 August 2026: आपकी राशि के लिए आज का दिन कितना शुभ, क्लिक पर पढ़ें अपना किस्मत कनेक्शन

आज का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ और नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। कुछ जातकों को वाणी, खर्च और स्वास्थ्य के मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी।

Horoscope 7 August आज का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ और नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। कुछ जातकों को वाणी, खर्च और स्वास्थ्य के मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में संयम और सोच-समझकर लिए गए निर्णय लाभदायक साबित हो सकते हैं।

मेष राशि
आज आप जरूरत से ज्यादा किसी से वादा न करें। शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आपके कार्यों की आलोचना हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको दबाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ के आरोप लग सकते हैं। आज आपको किसी से धोखा मिल सकता है।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : चॉकलेटी | उपाय : घर पर कपूर जलाएं।

वृष राशि
आज आपकी संगति खराब रह सकती है। बेफिजूल के खर्च हो सकते हैं। मनोरंजन पर आवश्यकता से अधिक धन खर्च हो सकता है। अपने कार्य के प्रति की गई लापरवाही आज भारी पड़ सकती है। पेट और गर्दन संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : चैरी | उपाय : पांच प्रकार के फल किसी मंदिर में दान करें।

मिथुन राशि
आज मौज-मस्ती वाली यात्राएं हो सकती हैं। बेफिजूल धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। लोग आपसे आर्थिक मदद की मांग कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में विवाद की स्थिति बन सकती है। शाम के समय मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : काला | उपाय : कुछ कोयले चलते पानी में विसर्जित करें।

ये भी पढ़ें:  श्री रेणुकाजी तीर्थ में ज्येष्ठ संक्रांति पर हवन यज्ञ, आहुतियों से भक्तिमय बना माहौल

कर्क राशि
आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। विदेशों में व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा धन लाभ हो सकता है। दिन का अधिकतर समय घर पर बीत सकता है। शाम के समय धन खर्च होने की संभावना है। विलासिता की वस्तुओं पर खर्च बढ़ सकता है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : क्रीम | उपाय : नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर पर हवन करें।

सिंह राशि
आज कोई आपसे धन की मांग कर सकता है। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने प्रिय को नाराज कर सकते हैं। कामकाज पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। कार्यक्षेत्र से जल्दी निकलने का मन बन सकता है। शाम के समय मित्रों के साथ पार्टी का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : क्रीमी | उपाय : आज अपनी पत्नी या प्रेमिका को उपहार दें।

कन्या राशि
अनचाहे विचारों को दिमाग पर हावी न होने दें। आज आप लापरवाही कर सकते हैं। अचानक धन खर्च हो सकता है। अध्यात्म से जुड़ने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : केसरी | उपाय : शहद खाकर घर से बाहर निकलें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 13 July 2026: मेष से मीन तक जानें सभी राशियों का हाल, शुभ अंक, शुभ रंग और ये आसान उपाय

तुला राशि
आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कोई खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। शाम के समय यात्रा करनी पड़ सकती है। कई परिचित लोगों से मुलाकात होगी। विलासिता की वस्तुओं पर खर्च बढ़ सकता है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : केसरी | उपाय : हनुमान जी के मंदिर में बादाम चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि
आज आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। दफ्तर की परेशानियों को हल करने के लिए मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्य के सिलसिले में यात्राएं हो सकती हैं। तनाव कम करने का प्रयास करें।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : घर पर पूजा के स्थान को बार-बार न बदलें।

धनु राशि
आज जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। यात्रा का योग बना रहेगा। कई प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात हो सकती है और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। शाम के समय धन की आवश्यकता पड़ सकती है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : हरा | उपाय : माता की सेवा करें।

ये भी पढ़ें:  ऐतिहासिक चौगान में 23 को होगा 'गुरमत समागम', महान पंथक हस्तियां गुरबाणी कीर्तन से संगत को करेंगी निहाल

मकर राशि
आज का दिन मुश्किलों भरा रह सकता है। गुस्सा अधिक आ सकता है। बनते कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र और व्यवसाय में किसी से बहस हो सकती है। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। चोट लगने का भय रहेगा।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : नीला | उपाय : विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

कुंभ राशि
आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। जेवर और एंटीक वस्तुओं में निवेश लाभदायक हो सकता है। आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। घर के कार्यों में सहयोग करें। घूमने-फिरने का आनंद मिलेगा। कुछ नजदीकी लोगों की अनदेखी कर सकते हैं।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : पीला | उपाय : मिट्टी का खाली घड़ा ढक्कन सहित चलते पानी में विसर्जित करें।

मीन राशि
आज किसी दोस्त की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। निवेश सोच-समझकर करें। किसी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की जरूरत है। धन कमाने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। आवश्यकता से अधिक खर्च होने की संभावना है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : पीला | उपाय : आज रसोईघर में बैठकर ही भोजन करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More