HomeHimachalUnaसिंगापुर में नौकरी का सपना दिखाकर 8 लाख की ठगी, फर्जी कंपनी...

सिंगापुर में नौकरी का सपना दिखाकर 8 लाख की ठगी, फर्जी कंपनी का नियुक्ति पत्र थमाकर भेजा विदेश… फिर लौटना पड़ा

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सिंगापुर में नौकरी और दो साल का वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से करीब 8 लाख रुपये ऐंठ लिए गए।

ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सिंगापुर में नौकरी और दो साल का वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से करीब 8 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हरियाणा के रोहतक निवासी तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मुबारिकपुर निवासी राम सिंह ने शिकायत में बताया कि जनवरी 2026 में उसने सोशल मीडिया पर एक इमिग्रेशन कंपनी का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में सिंगापुर का वर्क वीजा दिलाने का दावा किया गया था। संपर्क करने पर पूनम, दीपक और रियाज नाम के लोगों ने उसे सिंगापुर में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। आरोप है कि पहले टोकन मनी और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर रकम ली गई, फिर वीजा मंजूर होने का दावा करते हुए अलग-अलग बैंक खातों में कुल करीब 8 लाख रुपये जमा करवा लिए।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब-कालाअंब एनएच पर हादसा, आपस में टकराए 3 वाहन, 2 चोटिल

आरोपियों ने शिकायतकर्ता को एक कथित आईपीए (IPA) लेटर भेजा, जिसमें सिंगापुर की एक कंपनी में नौकरी और 6300 सिंगापुर डॉलर मासिक वेतन का उल्लेख था। इस पर भरोसा कर राम सिंह ने स्वयं हवाई टिकट खरीदी और 15 मार्च 2026 को सिंगापुर पहुंच गया।

सिंगापुर पहुंचने पर उसे बताया गया कि जल्द ही वर्क परमिट और अन्य औपचारिकताएं पूरी कर दी जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बाद में सिंगापुर इमिग्रेशन विभाग से निर्धारित समय के भीतर देश छोड़ने का ई-मेल मिला। जांच करने पर पता चला कि जिस कंपनी के नाम पर नियुक्ति पत्र दिया गया था, उसका वास्तविक अस्तित्व ही नहीं है।

ये भी पढ़ें:  Success Story: एक बीघा में स्ट्रॉबेरी की खेती, हर महीने 15 हजार रुपये तक की अतिरिक्त कमाई... बालकृष्ण बने मिसाल

भारत लौटने के बाद आरोपियों ने रुपये लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में संपर्क करना बंद कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

एसपी ऊना सचिन हीरेमठ ने बताया कि शिकायत के आधार पर थाना अंब में मामला दर्ज कर लिया गया है। वित्तीय लेन-देन सहित सभी तथ्यों की गहन जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  119 टिन बिरोजा के साथ पिकअप पकड़ी, पच्छाद पुलिस ने दर्ज किया केस
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More