HomeHimachalUnaहोटल से खाना लेने जा रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला,...

होटल से खाना लेने जा रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला, तीन पर केस, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऊना : पुलिस थाना सदर ऊना के तहत जलग्रां टब्बा स्थित तारा होटल के समीप देर रात एक युवक के साथ मारपीट कर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में रायपुर सहोड़ निवासी 23 वर्षीय ऋषि सहोड़ ने बताया कि वह गत रात करीब 12:15 बजे तारा होटल से खाना लेने जा रहा था। होटल के बाहर उसका दोस्त व बुआ का बेटा रोहित खड़ा था। दोनों बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और कथित तौर पर उसके साथ बहसबाजी करने लगे।

ये भी पढ़ें:  23 नवंबर को नौणी में आयोजित होगा मेगा विधिक साक्षरता शिविर

शिकायतकर्ता के अनुसार अनिकेत उर्फ केतू ने उसे थप्पड़ मारा, जबकि उसके साथियों ने उसे पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर रोहित बीच-बचाव के लिए पहुंचा, लेकिन उसे भी धक्का देकर वहां से हटा दिया गया। आरोप है कि इसी दौरान अक्षय ने जेब से चाकू निकालकर ऋषि पर वार किया। बचने के प्रयास में चाकू की नोक उसकी छाती पर लगी, जिससे वह घायल हो गया।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी छाती पर धारदार हथियार से चोट होने की पुष्टि की। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट व शिकायत के आधार पर अक्षय, अनिकेत उर्फ केतू और मृदुल उर्फ मन्नू के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 118(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच मुख्य आरक्षी तीर्थ राम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  कुल्लू से दिल्ली जा रही वोल्वो बस में सवार युवकों से 1.645 किलो चरस बरामद, हरियाणा और कुल्लू के दो तस्कर गिरफ्तार
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More