HomeHimachalSirmaurकुश्ती में चयन के बाद भी मुकाबले से बाहर रखा छात्र! जवाब...

कुश्ती में चयन के बाद भी मुकाबले से बाहर रखा छात्र! जवाब लेने स्कूल पहुंचे पिता… शिकायत वापस लेने का भी आरोप

नारग में आयोजित अंडर-19 आयु वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजगढ़ ब्लॉक के शावगा स्कूल के एक छात्र को कुश्ती में चयन के बावजूद मुकाबले में नहीं उतारने का मामला सामने आया है।

राजगढ़ : नारग में आयोजित अंडर-19 आयु वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजगढ़ ब्लॉक के शावगा स्कूल के एक छात्र को कुश्ती में चयन के बावजूद मुकाबले में नहीं उतारने का मामला सामने आया है। छात्र के पिता ने स्कूल प्रबंधन को लिखित शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

जानकारी के अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शावगा के 12वीं कक्षा के छात्र दीक्षित ठाकुर का चयन 65 किलोग्राम भार वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ था। आरोप है कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में नारग पहुंचने के बाद उसे मुकाबले में खेलने का अवसर नहीं दिया गया। छात्र द्वारा कोच से कारण पूछने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने का भी आरोप लगाया गया है।

ये भी पढ़ें:  DC गंधर्वा राठौड़ ने नादौन की कई पंचायतों में किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण

छात्र के पिता नरेश कुमार ने नारग पहुंचकर संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य को लिखित शिकायत सौंपकर मामले पर आपत्ति जताई। उनका आरोप है कि 65 किलोग्राम भार वर्ग में चयनित उनके बेटे की जगह 61 किलोग्राम भार वर्ग में चयनित खिलाड़ी को कुश्ती मुकाबले में उतारा गया।

नरेश कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि उनके बेटे को जूडो प्रतियोगिता में खेलने का अवसर देने की बात शिकायत वापस लेने के बाद कही गई। हालांकि, उन्होंने शिकायत वापस लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने शारीरिक शिक्षा से जुड़े शिक्षकों पर खिलाड़ियों के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें:  शिलाई में फार्मेसी ऑफिसर का रास्ता रोककर मारपीट, शिकायत पर केस, पुलिस जांच में जुटी

मामले को लेकर अब यह सवाल उठ रहा है कि यदि छात्र का चयन 65 किलोग्राम भार वर्ग में हुआ था, तो उसे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मुकाबले से क्यों बाहर रखा गया। हालांकि, इस संबंध में संबंधित स्कूल प्रबंधन और खेल प्रशिक्षकों का पक्ष सामने आना अभी बाकी है। पक्ष मिलने के बाद मामले की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल: उपमुख्यमंत्री के काफिले में शामिल मुख्य सुरक्षा अधिकारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, टायर फटने से हुआ हादसा
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More