होमHimachalUnaअंब में युवक पर हमले के मामले में 3 गिरफ्तार, एक महिला...

अंब में युवक पर हमले के मामले में 3 गिरफ्तार, एक महिला भी शामिल; पुलिस रिमांड में खुलेंगे वारदात के राज

गिरफ्तार आरोपियों में एक पंजाब और दो हिमाचल प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल है।

अंब (ऊना) : थाना अंब के तहत बेहड़ जसवां के समीप दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे व्यक्ति पर तलवारों, हाकियों और लाठियों से किए गए हमले के मामले में अंब पुलिस ने तीन दिन के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में एक पंजाब और दो हिमाचल प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वारदात में कुल कितने लोग शामिल थे और हमले के पीछे असल कारण क्या था।

ये भी पढ़ें:  बद्दी में पुलिस और ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, सालासर कॉम्प्लेक्स में छापेमारी कर पकड़ी 2.23 लाख नशीली गोलियां, 2 गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर की रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच अकरोट निवासी भागवत कुमार अपनी दुकान बंद करने के बाद भानजे के साथ स्कूटी पर घर लौट रहा था। बेहड़ जसवां पंचायत के रिग चौंक के समीप पहुंचने पर कार सवार चार-पांच लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया और तलवारों, हाकियों तथा लाठियों से हमला कर दिया। शोर-शराबा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 118(1), 126(2), 191(2), 191(3) और 190 के तहत मामला दर्ज किया था। अब तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस वारदात की कड़ियां जोड़ने में जुट गई है।

ये भी पढ़ें:  चिट्टे की खेप के साथ दबोचा अंब का युवक, गुप्त सूचना पर पुलिस का एक्शन

पुलिस रिमांड के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि वारदात में उनके साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे। पुलिस हमले में इस्तेमाल किए गए हथियारों, कार और अन्य साक्ष्यों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

साथ ही हमले के पीछे किसी पुरानी रंजिश, विवाद या अन्य कारण की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ से सामने आने वाली जानकारियों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक पंजाब और दो हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। दो पुरुष और एक महिला आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें सोमवार तक पुलिस रिमांड मिला है।

ये भी पढ़ें:  यादविन्द्र गोमा होंगे ऊना में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि

रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि वारदात में और कितने लोग शामिल थे, उनकी क्या भूमिका थी और हमला किस कारण से किया गया। जांच में सामने आने वाली कड़ियों को जोड़कर मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More