होमSportsराजगढ़ की स्वास्तिका हिमाचल अंडर-19 टीम में, सिरमौर से अकेली खिलाड़ी; बेंगलुरु...

राजगढ़ की स्वास्तिका हिमाचल अंडर-19 टीम में, सिरमौर से अकेली खिलाड़ी; बेंगलुरु में खेलेगी BCCI टी-20 मुकाबले

स्वास्तिका का चयन हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) की महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है।

राजगढ़ : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र की होनहार क्रिकेट खिलाड़ी स्वास्तिका दीपक कंवर ने अपनी प्रतिभा के दम पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्वास्तिका का चयन हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) की महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है।

वह बीसीसीआई (BCCI) महिला अंडर-19 टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2026-27 में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। खास बात यह है कि जिला सिरमौर से हिमाचल की अंडर-19 टीम में चयनित होने वाली स्वास्तिका एकमात्र खिलाड़ी हैं।

स्वास्तिका इससे पहले भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। गत वर्ष उन्होंने अंडर-15 आयु वर्ग की राष्ट्रीय स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था। लगातार बेहतर प्रदर्शन और मेहनत के चलते अब उन्होंने अंडर-19 टीम में अपनी जगह बनाई है।

ये भी पढ़ें:  ककड़ियार में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने लगाया वित्तीय साक्षरता शिविर

स्वास्तिका के क्रिकेट सफर में उनके पिता एवं क्रिकेट कोच दीपक कंवर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने बेटी को शुरुआती दौर से ही क्रिकेट की बारीकियां सिखाने के साथ नियमित प्रशिक्षण दिया। पिता के मार्गदर्शन और स्वास्तिका की कड़ी मेहनत ने उनके खेल को निरंतर निखारने में अहम भूमिका निभाई है।

एचपीसीए की ओर से जारी टीम सूची के अनुसार हिमाचल प्रदेश की अंडर-19 महिला टीम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। टीम मंगलवार को चंडीगढ़ से हवाई मार्ग से बेंगलुरु के लिए रवाना हो चुकी है। प्रतियोगिता के सभी लीग मुकाबले बेंगलुरु में खेले जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  28 साल भारतीय सेना में देश सेवा कर गांव लौटे कैप्टन नरेंद्र चौहान, डांडाआंज में फूल-मालाओं से भव्य स्वागत

हिमाचल प्रदेश का पहला मुकाबला 9 अक्तूबर को ओडिशा के साथ होगा। इसके बाद 10 अक्तूबर को बड़ौदा, 12 अक्तूबर को तमिलनाडु, 14 अक्तूबर को झारखंड और 16 अक्तूबर को गोवा के साथ मुकाबला होगा।

स्वास्तिका के हिमाचल टीम में चयन से राजगढ़ सहित पूरे सिरमौर जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अतर सिंह नेगी और महासचिव राजेंद्र बब्बी ने स्वास्तिका को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर: रूण नदी में फंसे बुजुर्ग का सेना के हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू, दूसरे व्यक्ति को बचाने के लिए अभियान जारी

Latest Articles

Explore More