HomeHimachalSolanनालागढ़ में ₹76 हजार की लकड़ी संग दो दबोचे; बद्दी में कार...

नालागढ़ में ₹76 हजार की लकड़ी संग दो दबोचे; बद्दी में कार चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-नालागढ़ में पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए खैर लकड़ी तस्करी और वाहन चोरी के दो अलग-अलग मामलों में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बीबीएन : औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-नालागढ़ में पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए खैर लकड़ी तस्करी और वाहन चोरी के दो अलग-अलग मामलों में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नालागढ़ क्षेत्र में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने सैणी माजरा वन क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से काटी गई खैर लकड़ी से भरी स्विफ्ट कार पकड़ी, जबकि बद्दी पुलिस ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी की कार समेत दो आरोपियों को दबोच लिया।

नालागढ़ के दभोटा-माजरा मार्ग पर रात्रि गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को जांच के लिए रोका। चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम की सतर्कता से वाहन को काबू कर लिया गया। तलाशी में कार से अवैध रूप से काटी गई खैर लकड़ी के 11 लॉग बरामद हुए, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 76 हजार रुपये आंकी गई।

ये भी पढ़ें:  सुजानपुर के आसमान में गरजेंगे फाइटर जेट, 25-26 मार्च को दिखेगा सूर्यकिरण का दम, हिमाचल में पहली बार ऐसा नजारा

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि लकड़ी जंगल से अवैध रूप से काटी गई थी। पुलिस ने बॉबी निवासी माजरा और सोनू निवासी भांगला (नालागढ़ क्षेत्र) को गिरफ्तार कर वाहन कब्जे में ले लिया।

उधर, बद्दी थाना में दर्ज वाहन चोरी मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम गठित की। टैरेन्ट पार्क के पास से चोरी हुई कार की जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर परमिंदर सिंह उर्फ फौजी निवासी रूपनगर (पंजाब) और पवन कुमार उर्फ भैला निवासी दरभंगा (बिहार) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चोरी की गई गाड़ी भी बरामद कर ली है। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने दोनों मामलों में कार्रवाई की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें:  भूमि अधिग्रहण को लेकर 29 दिसंबर को होगी जन सुनवाई, अंतिम रिपोर्ट में शामिल होंगे उचित सुझाव
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More